रेखा गुप्ता बन गई है दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, बीजेपी से पहली बार विधायक चुनी गई रेखा गुप्ता को बनाया गया है दिल्ली का मुख्यमंत्री |
आखिर क्यों प्रवेश वर्मा के ऊपर रेखा गुप्ता को चुना है बीजेपी ने :
हालिया चुनाव में रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को शालीमार बाग कांस्टीट्यूएंसी से करीब 29000 वोटो से हराया था|
रेखा गुप्ता 4th महिला मुख्यमंत्री होगी दिल्ली की इससे पहले हम आपको बता दे कि भाजपा ने दिल्ली के चुनाव में जो विधानसभा का हुआ था उसमें टोटल 48 सीटे जीती थी और करीब 27 साल बाद दोबारा सत्ता में प्रवेश किया है|
रेखा गुप्ता जिनकी उम्र करीब 50 वर्ष है उनको दिल्ली की विधानसभा ने अपना नेता चुना है और बीजेपी की तरफ से उन्हें मुख्यमंत्री दिल्ली का बना दिया गया है|
प्रवेश वर्मा का क्या…
वही प्रवेश वर्मा जिन्हे पहले दिल्ली के सीएम के तौर पर मीडिया में दर्शाया जा रहा था जिन्होंने आप के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा से बहुत ही बुरी तरह हराया था उनको दिल्ली का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है|

आखिर कौन है यह रेखा गुप्ता…?
रेखा गुप्ता कल यानी की 20 फरवरी 2025 को रामलीला मैदान पर शपथ ग्रहण करेंगी |
आखिर कौन है यह रेखा गुप्ता ?
तो रेखा गुप्ता के बारे में यहां पर हमें जो पता चला है की रेखा गुप्ता ने अपना बीकॉम दौलत राम कॉलेज से दिल्ली यूनिवर्सिटी 1995 में कंप्लीट किया है|
अगर उनके इलेक्शन के एफिडेविट के तौर पर देखा जाए तो 2022 में इन्होंने LLB चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी जो कि मेरठ में है वहां से कंप्लीट किया है |
गुप्ता ने अपना जो पोलिटिकल कैरियर है वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद {एबीवीपी} से शुरू किया था|
सन 1996 – 97 में उन्होंने छात्र संघ चुनाव जीता था और वह छात्र संघ की प्रेसिडेंट दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन ( DUSU) की बनी थी |
सन 2007 में वह म्युनिसिपल काउंसिल्लोर उत्तर पीतमपुर से चुनी गई थी और उसके बाद उन्होंने दो बार और यह चुनाव जीता था|
बात करें गुप्ता की तो रेखा गुप्ता ने एक शुरुआत की थी सुमेधा योजना की छात्राएं जो गरीब घर की हैं जो पढ़ाई करने में सक्षम है लेकिन पैसे के कारण पढ़ नहीं पाती हैं उनके हायर एजुकेशन में मदद करने के लिए एक योजना इन्होंने चलाई है जिसका नाम है सुमेधा योजना |
यह बीजेपी महिला मोर्चा दिल्ली की जनरल सेक्रेटरी भी रह चुकी है और यह नेशनल एग्जीक्यूटिव कमिटी की सदस्य भी है अभी हालिया की बात करें तो यह अभी इस आर्गेनाइजेशन या संस्था की राष्ट्रीय उपराष्ट्रपति हैं |

संछेप…
तो यहां पर हमने आपको बताया जो रेखा गुप्ता है दिल्ली की मुख्यमंत्री नियुक्त की गई है जिनका शपथ ग्रहण कल 20 फरवरी 2025 को करीब 12:00 से 1:00 के बीच में लेफ्टिनेंट गवर्नर दिल्ली के द्वारा कराया जाएगा|
आपकी राय…..
तो आपको यह खबर कैसी लगी क्या आप चाहते थे या जानते थे की रेखा गुप्ता ही दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने वाली है क्या प्रवेश वर्मा के ऊपर उनका दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने महिला नेतृत्व को आगे कर समाज में एक अच्छा संकेत दिया है|
आपकी क्या राय है आप नीचे अपनी राय कमेंट बॉक्स में जाकर जरूर दे और आप हमारे सोशल मीडिया क्षेत्र पर जाकर हमारे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम चैनल को फॉलो कर सकते हैं और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं|
धन्यवाद
1 thought on “रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री !”