BAGHESHWAR DHAM

BAGHESHWAR DHAM: बागेश्वर धाम में Record 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह ! The Grand Auspicious Time of महाशिवरात्रि !

BAGHESHWAR DHAM : हेलो दोस्तों आज है महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को सुबह 11:00 से शिवरात्रि शुरू हो गई है, शिवरात्रि के दिन आप लोगों को पता होगा माता पार्वती और शिव शंकर का विवाह हुआ था, इसलिए आज के दिन शिवरात्रि के तौर पर मनाया जाता है|
कई जगह भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा पूरे दिन की जाती है तो कई जगह सिर्फ शुभ मुहूर्त पर ही यह पूजा की जाती है |

शिवरात्रि का हमारे भारत देश में बहुत ही बड़ा महत्व है, शिवरात्रि के दिन सरकारी छुट्टी दी जाती है|

बागेश्वर धाम में रिकॉर्ड 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह

इसी शिवरात्रि के मौके पर हमारे बागेश्वर धाम द्वारा कई सालों से कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाता हैं |

लेकिन जैसा कि आपको पता है कोरोना के बाद लोग सोशल मीडिया पर आने लगे और जिस तरीके से बागेश्वर धाम के बारे में सब लोगों ने जाना है तो आज उसी की ही देन है, कि 251 विवाह जोड़ियां का आज बागेश्वर धाम में शिवरात्रि के दिन विवाह किया जा रहा है |

इस 251 जोड़ों के विवाह पर बहुत सारे वीआईपी लोग भी BAGHESHWAR DHAM पहुंचे हैं

महत्वपूर्ण खबरें : MOBILE DATA THEFT : आपका मोबाइल है आपका सबसे बड़ा चोर ?

बागेश्वर धाम में बनेगा कैंसर हॉस्पिटल :: BAGHESHWAR DHAM :

इससे पहले हम आपको बता दें कि बागेश्वर धाम में अभी-अभी 100 बिस्तर का कैंसर हॉस्पिटल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलानास्य किया गया है और उसके तीन दिन बाद 26 फरवरी 2025 को रिकॉर्ड 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा किया जा रहा है |

बागेश्वर धाम में आएंगे VVIP ?

इस सामूहिक विवाह में हमारे देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भी उपस्थित रहेंगी और भारत देश के कई वीवीआईपी राष्ट्रीय नेता भी इस विवाह में सम्मिलित होने वाले हैं यह विवाह आप यूट्यूब में लाई भी देख सकते हैं |

बागेश्वर धाम में इस विवाह के लिए बहुत सारी तैयारी की गई है बागेश्वर धाम में 20 लाख लोगों के लिए भंडारा 251 जोड़ों के लिए मंडप और 400 लोग 6 दिन से बना रहे हैं यहां खाना |

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी विवाह जोड़ों को 51-  51 हजार रुपए देने का किया है ऐलान |

नव – विवाह जोड़े को गिफ्ट के रूप में ढाई लाख रुपए कीमत के घरेलू उपयोग के सामान दिए जाएंगे इसमें डबल बेड सोफा, आटा चक्की, अलमारी, ड्रेसिंग समेत कई घरेलू उपयोग के टोटल 56 आइटम शामिल है |

कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अलावा क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा, आरपी सिंह भी आएंगे गायक सोनू निगम, अभिनेता पुनीत वशिष्ठ और पहलवान दा ग्रेट खली भी शामिल हो सकते हैं |

महत्वपूर्ण खबरें : रॉयल एनफील्ड की रॉयल इलेक्ट्रिक बाइक भारत में हुई लांच !

इस नव – विवाह में सबसे ज्यादा चर्चा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की हो रही है, जी हां इनके साथ ही जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज, पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज, अयोध्या के राम दिनेश आचार्य महाराज, चिन्मयानंद बापू जी महाराज ,गोपाल मणि महाराज और हमारे सब के परम पूज्य सदानंद महाराज को भी नेता दिया गया है |

बागेश्वर धाम कहाँ है?

बागेश्वर धाम भारत के मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह धाम गढ़ा गाँव में स्थित है, जो छतरपुर शहर से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर है।

यह धाम श्री बागेश्वर धाम सरकार (धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी) के दिव्य दरबार के रूप में प्रसिद्ध है, जहाँ भक्तों की समस्याओं का समाधान किया जाता है और चमत्कारी कथाएँ सुनने को मिलती हैं।

🌟 पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का संक्षिप्त परिचय

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें लोग श्रद्धा और भक्ति से बागेश्वर धाम सरकार के नाम से भी जानते हैं, एक प्रख्यात सनातनी कथा वाचक, संत और दिव्य दरबार चलाने वाले आध्यात्मिक गुरु हैं। इनका जन्म 4 जुलाई 1996 को गढा गांव, छतरपुर जिला, मध्य प्रदेश में हुआ था। बाल्यावस्था से ही धीरेंद्र शास्त्री का झुकाव आध्यात्मिकता, भक्ति और साधना की ओर रहा।

धीरेंद्र शास्त्री अपने चमत्कारी दिव्य दरबारों के लिए प्रसिद्ध हैं, जिन्हें वे बागेश्वर धाम में आयोजित करते हैं। इन दरबारों में वे लोगों की समस्याओं को बिना बताए जान लेते हैं, जो उनके अनुयायियों के बीच उन्हें “जन्म-जन्म के पाप काटने वाले संत” के रूप में प्रसिद्ध बनाता है। वे श्री हनुमान जी के परम भक्त हैं और मानते हैं कि यह सारी शक्ति उन्हें बागेश्वर बालाजी (हनुमान जी) से प्राप्त होती है।

उन्होंने हजारों लोगों की जीवन समस्याओं का समाधान कर उन्हें एक नई दिशा दी है। वे सनातन धर्म, वेदों, पुराणों और भारतीय संस्कृति को पुनः जीवित करने के लिए समाज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी कथाओं और दिव्य दरबारों का प्रसारण यूट्यूब व सोशल मीडिया पर लाखों लोग देखते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री युवाओं में भी आध्यात्मिक चेतना जाग्रत कर रहे हैं और भारतीय संस्कृति को गौरवशाली बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनका उद्देश्य है – “हर घर में हो राम, हर हृदय में हो सनातन का ज्ञान।”

💬 आपकी राय ज़रूरी है!

अगर आपको यह ब्लॉग पसंद आया हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय ज़रूर दें।

और हमें हमारे सोशल मीडिया पेजेस पर भी फॉलो करें:

  • 🔴 YouTube पर जुड़ें
  • 🔵 Facebook पर जुड़ें
  • 🟢 Telegram पर जुड़ें
  • 🟡 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

आपके सुझाव और समर्थन से हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। धन्यवाद! 🙏


join our telegram channel :dnewson.com
join our whatsapp channel :dnewson.com

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

हनुमान प्रकटोत्सव 2025
हनुमान प्रकटोत्सव 2025 : हनुमान प्रकटोत्सव 2025 की रहस्यमयी भक्ति – जानिए क्या होगा इस बार कुछ विशेष और अद्भुत?

महावीर जयंती 2025
महावीर जयंती 2025: भगवान महावीर की शांत मुद्रा में डिजिटल चित्र – महावीर जयंती 2025 के पावन अवसर पर…